नलिनी फाउंडेशन द्वारा समाजसेवी स्वर्गीय नलिनी माथुर की तृतीय पुण्यतिथि पर वाटर कूलर का उद्घाटन

---Advertisement---

जयपुर, नलिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष शिहान राधे गोविंद माथुर ने समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती नलिनी माथुर की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर झालाना बाई जी की कोठी स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में आम जन के लिए एक वाटर कूलर भेट किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन झालाना क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मण सिंह नूनीवाल द्वारा संपन्न किया गया।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि नलिनी फाउंडेशन ने अन्य वाटर कूलर भी निवाई तथा चौथ के बरवाड़ा में जनउपयोग हेतु स्थापित किए हैं। संस्था अध्यक्ष राधे गोविंद माथुर ने इस भीषण गर्मी में गौशालाओं में चारा भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में संस्था के सचिव प्रभात माथुर, कोषाध्यक्ष सुनील ब्योत्रा, संजय माथुर, आजाद माथुर, जितेंद्र नाग, गिरजेश माथुर, मंजू माथुर, गोविंद माथुर, संस्कार माथुर, मनोज माथुर, अरुण सक्सेना, अनिल भार्गव, निकिता शर्मा, अशोक कुमार एवं संस्था के वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल समाज के प्रति फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में संस्था की सक्रियता का भी प्रमाण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment