नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने दिलाई मतदान करने की शपथ

---Advertisement---

आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ एवं अधिकारियों, कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान के तहत किये हस्ताक्षर
निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेल्फी पॉइन्ट पर ली सेल्फी
जयपुर, 09 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदान दिवस पर मतदान करने के लिये मंगलवार को आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने नगर निगम ग्रेटर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान दिवस पर मतदान करने की शपथ दिलवाई इसके साथ ही उन्होंने सेल्फी पॉइन्ट पर सफाई कर्मचारियों के साथ सेल्फी भी ली। मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता गतिविधियां करने एवं अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये आमजन को जागरूक करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती सीमा कुमार, उपायुक्त स्वास्थ्य श्री नवीन भारद्वाज, उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी श्रीमती धर्मिता चौधरी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment