नगालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का निधन, सिर में चोट के बाद चेन्नई के अस्पताल में हुए थे भर्ती

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। 8 अगस्त को घर पर गिरने से उन्हें सिर में चोट लगी थी। एल. गणेशन ने 12 फरवरी 2023 को नागालैंड के 21वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी

नई दिल्ली  नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का शुक्रवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में ICU में भर्ती थे। राज्यपाल कार्यालय ने उनके निधन की पुष्टि की।

बता दें, 8 अगस्त को चेन्नई स्थित अपने घर पर अचानक गरने से उनके सिर में चोट लग गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर गहन निगरानी में रखा।

कब बने थे राज्यपाल?

हालांकि, शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। ला गणेशन को 12 फरवरी 2023 को नागालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने 20 फरवरी 2023 को अपना पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के विकास और शांति के प्रयासों पर जोर दिया।

उनके निधन पर नागालैंड और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में शोक व्यक्त किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment