*मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज पाटन विधानसभा के ग्राम रिमझा एवं ग्राम पवई धाम में आयोजित भागवत कथा में पहुंचकर रसपान करेंगे*
*जबलपुर* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिमझा एवं ग्राम पवई धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करेंगे, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को दोपहर 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आयेंगे तथा 5 मिनट बाद हेलीकॉप्टर द्वारा मंडला जिले के चौगान में बने अस्थाई हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री मंडला जिले के रामनगर किला में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर जिले की विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम रिमझा पहुचेंगे। डॉ. यादव रिमझा में चल रही भगवत कथा में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम पवई धाम रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे ग्राम पवई धाम पहुचेंगे और यहां आयोजित भगवत कथा में शामिल होने के पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 5.20 बजे डुमना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5.35 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुचेंगे और डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.40 बजे वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगे।










