मुख्यमंत्री भजनलाल ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु कार्य करने का आग्रह किया

---Advertisement---
Bhajan lal Sharma
मुख्यमंत्री भजनलाल ने मतदान का प्रतिशत

 

जयपुर, मतदान दिवस 26 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में बैठने वाले अधिवक्ताओं से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, चुनाव प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे जी, प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती विजया ताई रहाटकर सहित अन्य पदाधिकारियो ने संवाद किया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एडवोकेट सौरभ सारस्वत ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अधिवक्ताओं को मतदान के दिन कंट्रोल रूम में विधिक मामलों के साथ-साथ राजनीतिक चुनौतियां के प्रति सजग रहने तथा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिवक्ताओं का परिचय भी प्राप्त किया। प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे जी ने अधिवक्ताओं से चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाने हेतु आवाहन किया। प्रदेश प्रभारी विजय ताई राहटकर ने अधिवक्ताओं द्वारा कांग्रेस सरकार के समय भाजपा के द्वारा किए गए सरकार विरोधी आंदोलन में अधिवक्ताओं की प्रमुख भूमिका को इंगित कर सराहना करी। बैठक में विधि प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक योगेंद्र सिंह तंवर, कलेक्ट्री बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजराज सिंह राजावत , वरिष्ठ अधिवक्ता भगवत गोड सहित मतदान दिवस वाले दिन कंट्रोल रूम में बैठने वाले अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment