मौसम ने बदले तेवर: नौतपा से पहले ही ठंडक की दस्तक, रामपुर बाघेलान में तेज आंधी-तूफान
गर्मी के इस मौसम में अचानक मौसम का मिज़ाज बदल गया है। नौतपा शुरू होने से पहले ही ठंडक के संकेत मिलने लगे हैं। आज दोपहर करीब 3:30 बजे विंध्य क्षेत्र के रामपुर बाघेलान इलाके में तेज आंधी और तूफान ने दस्तक दी, जिससे स्थानीय लोग हैरान रह गए।
तेज़ हवाओं के साथ आए इस तूफान से तापमान में गिरावट महसूस की गई, जिससे प्रतीत होता है कि इस बार नौतपा में कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग भी आने वाले दिनों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जता रहा है।












