योग शिविर के छठवें दिन 300 से भी अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

---Advertisement---

जयपुर, नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर की पहल पर आयोजित किया जा रहा जयपुर योग महोत्सव 2024 के तहत छठे दिन पत्रिका गेट एवं सिटी पार्क मानसरोवर में योग शिविर आयोजित किया गया। योग शिविर मे गायत्री सप्त क्रांति ट्रस्ट द्वारा गायत्री नैनो यज्ञ करवाया जाता है जिसमें सभी योग साधकों द्वारा आहुतियां दी जाती है यह यज्ञ पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण को शुद्ध रखने मानव कल्याण के उद्देश्य से किया जाता है।

इससे पूर्व बायोडायवर्सिटी फॉरेस्ट ,स्मृति वन पार्क, केसर उद्यान, चित्रकूट स्टेडियम सहित विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किया जा चुके हैं जिसमें आमजन ने बढ़ चढ़कर योगाभ्यास किया, योग शिविर में योग साधकों को ध्यान प्राणायाम, भुजंगासन , कटिचक्रासन, मयूरासन सहित विभिन्न आसनों द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।


नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने इस अवसर पर कहा की योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और हमारी पुरातन परंपरा भी रही है हमें प्रतिदिन अपने शरीर को स्वस्थ रखने तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाना आवश्यक है क्योंकि क्योंकि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूती देता है
महापौर ने आमजन से अपील की की मानसून में पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाए। महापौर ने आमजन से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की भी अपील की।
महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने बताया कि 16 एवं 17 को नगर निगम ग्रेटर 48 योग संस्थाओं के साथ मिलकर 1500 मिनट योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है जिसमें बिना रुके लगातार योग संस्थानों द्वारा योगासन किए जाएंगे यह कार्यक्रम 16 जून को प्रातः 7:00 बजे से भटृरक जी की नसिया स्थित इंद्रलोक सभागार में आयोजित किया जाएगा जो की अगले दिन 17 जून सुबह 7:00 बजे तक लगातार विभिन्न योगाचार्यों ,योग प्रशिक्षको द्वारा योगासन ,सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न प्रकार के योग अभ्यास किए जाएंगे।
सिटी पार्क एवं पत्रिका गेट पर आयोजित हुए योग शिविर मे समितियों के अध्यक्ष रमेश सैनी, पारस जैन , पार्षद अंकित शर्मा राम प्रसाद शर्मा इंद्रप्रकाश धाभाई,गिरिराज शर्मा महेंद्र शर्मा ,राम अवतार गुप्ता, क्रीड़ा
भारती के अध्यक्ष श्री जीएल शर्मा, व श्री मेघ सिंह ,योग मुख केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से श्री नवनीत, एवं समन्वयक योगी मनीष विजयवर्गीय मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment