मोहन कैबिनेट की बैठक, राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह आज, देवास जाएंगे सीएम डॉ मोहन यादव,

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। वहीं राज्य स्तरीय स्वच्छता समग्र समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सीएम मंगलवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

CM के आज के कार्यक्रम

सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 1 बजे बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। 2 बजे रविंद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह कार्यक्रम और 3 बजे समन्वय भवन में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

देवास भी जाएंगे मुख्यमंत्री

इसके बाद 3:30 बजे देवास के लिए रवाना होंगे। देवास में आयोजित संदीपनी उच्चतम माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण, नेमवार में सामूह जलप्रदाय योजना का शुभारंभ समेत विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे। शाम 6:05 बजे देवास से भोपाल लौटेंगे। रात 8:30 सीएम हाउस में वीसी माध्यम से खंडवा में आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment