मोदी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास को समर्पित : कर्नल राज्यवर्धन

---Advertisement---
rajyavardhan
Modi government dedicated to the development of the person standing at the last rung of the society: Colonel Rajyavardhan

जैसलमेर || राजस्थान सरकार मैं कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी एवं बाड़मेर-जैसलमेर से पूर्व सांसद श्री मानवेन्द्र सिंह जसोल जी ने मंगलवार को बाड़मेर लोकसभा में सम्माननीय प्रबुद्धजनों एवं भाजपा के कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ भेंटकर सुखद सार्थक संवाद किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास, सबका प्रयास और सबका आशीर्वाद है, जो विकसित भारत का आधार है। भारतीय जनता पार्टी सर्वधर्म समभाव पर विश्वास रखती है और इसी संकल्प के संकल्प मोदी सरकार गरीब, गांव और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास को समर्पित है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, आत्मनिर्भर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का यह संकल्प पत्र आम जनमानस का संकल्प पत्र है। जिसे सर्वोदय के सिद्धांत को अंत्योदय के साथ जोड़कर तैयार किया गया है। बीते 10 साल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, जिस तरह 2014 और 2019 में राजस्थान की जनता और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने साथ, सहयोग, विश्वास और मेहनत से पार्टी को शानदार विजय दिलाई, उसी तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी जी की गारंटी के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राजस्थान में 25 की 25 सीटों पर कमल खिलाने को प्रतिबद्ध हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment