सुमेरपुर, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने जन्मदिन को सेवा कार्यो को समर्पित करते हुए गौशाला में गायो को गुड और हरा चारा देकर अपना जन्मदिन मनाया |

सुमेरपुर में स्थित कार्यालय पर सुबह से ही बधाई और शुभकामनाये देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनों का तांता लगा रहा | राज्य भर के विभिन्न क्षेत्र से लोगो ने कार्यालय पर आकर मंत्री कुमावत का जन्मदिन पर बहुमान किया | लोगो ने फूल माला, पुष्पहार और अन्य से कैबिनेट मंत्री का बहुमान किया |

कैबिनेट मंत्री ने कार्यालय पर पधारे सभी आमजनों, बधाई शुभकामनाए देने वाले समस्त बंधुजनों का उनके असीम प्यार के लिए आभार व्यक्त किया और साथ में ये आश्वासन भी दिया कि जिस सेवा के संकल्प को लेकर हम चले है , उसे हम अवश्य पूर्ण करेंगे और क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित करने के साथ एक अच्छा और ईमानदार शासन जनता को देंगे।












