मंत्री श्री सिंह ने महिला उद्यमियों द्वारा आयोजित स्‍वयं एक्‍जीबीशन का किया अवलोकन

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपालसिंह)

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज घंटाघर के पास स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस एंड कल्‍चरल सेंटर में महिला उद्यमियों द्वारा आयोजित स्‍वयं एक्‍जीबीशन का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि उद्यमी महिलाओं की नई सोच हमारी कल्‍पना की थीम पर आयोजित यह प्रदर्शनी वास्‍तव में महिलाओं के आत्‍मनिर्भरता की दिशा में कारगर सिद्ध होगी। उन्‍होंने कहा कि जब महिलायें कुछ अच्‍छा करने की ठान लेती हैं तो स्‍वयं जैसी संस्‍था का जन्‍म होता है, फिर कल्‍पना एक सोच नहीं रहती बल्कि वह एक आंदोलन बन जाता है। उन्‍होंने इस प्रदर्शनी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी मातृशक्ति आत्‍मनिर्भर हो। प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री भी चाहते हैं कि महिलाएं आत्‍मनिर्भर हो, सरकार आपके साथ है। साथ ही कहा कि मेक इन इंडिया को साकार करने में महिलाओं का महत्‍वपूर्ण योगदान है। इस दौरान विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अभय सिंह ठाकुर सहित अन्‍य गणमान्‍य नागरिक मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment