( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )
जबलपुर लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह राकेश सिंह ने आज मदनमहल गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिक, महापौर श्री जगत बहादुर अन्नू, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर सहित सिक्ख समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
इस अवसर पर बताया गया कि सिक्ख बालकों ने किस तरह मुगल शासकों के अत्याचार के खिलाफ निडर होकर धर्म और मानवीयता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ऐसे वीर बालकों के साहस और बलिदान को याद करने के लिए हर साल 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस आयोजित किया जाता है, जो साहस और नये विचारों को बढ़ावा देने पर केन्द्रित रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सिंह ने गुरूग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर गुरूवाणी कीर्तन का श्रवण भी किया।











