खेतड़ी में खदान हादसा, 14 अधिकारियों को निकाला गया बाहर, सतर्कता अधिकारी उपेंद्र पांडे की मौत

---Advertisement---

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट के अंदर फंसे कोलकाता विजिलेंस टीम के सभी 14 अधिकारियों को बाहर निकाल लिया गया है. मंगलवार रात 8 बजे के आसपास अचानक रस्सा टूट जाने के कारण 14 अधिकारियों से भरी लिफ्ट 1875 फीट नीचे जा गिर थी. इस हादसे में 3 अधिकारियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिस कारण उन्हें बाहर निकालते ही एंबुलेंस से जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र पांडे की मौत हो गई है.

मुख्यमंत्री खुद ले रहे थे पल पल की अपडेट

पहले स्लॉट में कोलिहान खदान प्रभारी ए. के. शर्मा, मैनेजर प्रीतम ओर हंसीराम को बाहर निकाला गया. जबकि दूसरे स्लॉट में जेडी गुप्ता, ए.के. बेरवा, वनेंदू भंडारी, निरंजन साहू, भागीरथ सिंह कुशल को बाहर निकाला गया. 13 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी लगातार नजर बनाए हुए थीं. इस संबंध में अधिकारियों को जल्द से जल्द अंदर फंसे अधिकारियों को बाहर निकालने के दिशा निर्देश दिए जा रहे थे. आपको बता दे झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में बनी ये खदान काफी अहम है. देश का करीब 50 प्रतिशत तांबा, यहां के पहाड़ों से ही निकाला जाता है. खनन का काम हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अधीन है.

एक सप्ताह पहले ही दी थी शिकायत

कोलिहान खदान की लिफ्ट से जुड़े कर्मचारियों ने 8 दिन पहले केसीसी प्रबंधन को शिकायत की थी कि लिफ्ट में कुछ गड़बड़ी है, इसके बावजूद अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया. इस बीच मंगलवार रात ये हादसा हो गया. हादसे के कारण लिफ्ट में फंसे 14 अधिकारियों के साथ ही करीब 150 श्रमिक भी खदान में फंस गए. लिफ्ट की ट्रेल टूट जाने से दोनों लिफ्ट बंद हो गई। ऐसे में न कोई बाहर से अंदर जा सकता और न ही कोई बाहर आ सकता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment