अजब एमपी का गजब मैहर – ठेकेदार को सात तोपों की सलामी!

---Advertisement---

अजब एमपी का गजब मैहर – ठेकेदार को सात तोपों की सलामी!

 

मैहर, मध्यप्रदेश।

मैहर जिले में नवनिर्मित सड़क ने विकास की परिभाषा ही बदल दी है। ठेकेदार साहब ने सड़क के बीचोबीच ऐसा हैंडपंप लगाया है, जिसे देखकर खुद सड़क भी शरमा जाए! राहगीरों की सुरक्षा जाए भाड़ में, नवाचार के नाम पर यह प्रयोग ‘इनोवेशन’ की नई ऊँचाईयों को छूता नजर आ रहा है।

 

स्थानीय जनता इस दृश्य को देखकर पहले चौंकी, फिर हँसी नहीं रोक सकी। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होते ही लोग कहने लगे – “ये सिर्फ एमपी में ही मुमकिन है!”

 

इस अभूतपूर्व कार्य के लिए ठेकेदार को सात तोपों की सलामी और सड़क इंजीनियर को प्रसस्ति पत्र देने की माँग उठने लगी है। आखिर ऐसा नज़ारा रोज़-रोज़ थोड़ी नसीब होता है!

 

अब सवाल यह है कि इस सड़क से गुजरते वक़्त वाहन चालकों की जान की ज़िम्मेदारी कौन लेगा – ठेकेदार, इंजीनियर, या फिर हैंडपंप खुद?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment