महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग, पुजारी समेत 14 झुलसे

---Advertisement---

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की। इसमें पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए।
मंदिर में भस्मआरती के समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे।
हादसे में घायल सेवक ने बताया आरती कर रहे पुजारी पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई।
गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई।
घटना की जानकारी लगते ही उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार छह पुजारी और सेवको को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने CM हाउस में होने वाला होली मिल समारोह स्थगित कर दिया। वे घायलों से मुलाकात के लिए भोपाल से इंदौर व उज्जैन पहुंचे। घायलों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment