मध्य प्रदेश शासन का कड़ा एक्शन, नायब तहसीलदार को डिमोट कर बनाया पटवारी।।*

---Advertisement---

*मध्य प्रदेश शासन का कड़ा एक्शन, नायब तहसीलदार को डिमोट कर बनाया पटवारी।।*

*आगर-मालवा* जिले से नायब तहसीलदार के डिमोशन का मामला सामने आया है. कलेक्टर द्वारा यह कार्यवाही मध्य प्रदेश शासन के आदेश पर की है. दरअसल, मामला यह है कि कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर आगर में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण चन्द्रवंशी को पटवारी बना दिया है. इस कार्यवाही के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है. अरुण चन्द्रवंशी पर अपनी शक्ति के दुरुपयोग और नियमों के खिलाफ कार्य करने के आरोप लगे थे ।

*नायब तहसीलदार पर लगे थे गड़बड़ी के आरोप!!*

सूत्रों के जानकारी अनुसार नायब तहसीलदार पर आरोप लगा था कि ग्राम झोंटा, बीजानगरी में रहने के दौरान उन्होंने शासन के नियमों के खिलाफ काम करते हुए कई फर्जी आदेश जारी किए थे. बीजानगरी में अरुण चन्द्रवंशी द्वारा एक-एक साल की अवधी के गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाए गए थे, जिसकी शिकायत लोकायुक्त विभाग में दर्ज कराई गई थी. जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर मध्य प्रदेश राजस्व विभाग भोपाल ने आदेश जारी कर उन्हें नायब तहसीलदार के पद से डिमोट कर पटवारी बना दिया ।।

*उज्जैन में बतौर पटवारी संभालेंगे कार्य!!*

मध्य प्रदेश राजस्व विभाग भोपाल द्वारा आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आदेश भेजा गया था. जिसमें लिखा था कि आगर में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण चन्द्रवंशी को शासन के नियमों के खिलाफ काम करने पर डिमोट किया जा रहा है. उनकी पटवारी के पद पर तैनाती की जाए, अब वे उज्जैन जिले में बतौर पटवारी सेवाएं देंगे. इस आदेश के बाद आगर कलेक्टर ने अरुण चंद्रवंशी का उज्जैन ट्रांसफर कर दिया है।।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment