मध्यप्रदेश सरकार ने फिर लिए 3 हजार करोड़ रुपए, 23 साल में लौटाएगी कर्ज 

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

मध्यप्रदेश  सरकार ने एक बार फिर 3 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। सरकार ने 1500-1500 करोड़ रुपए के दो अलग अलग कर्ज रिजर्व बैंक के माध्यम से लिए हैं। राज्य सरकार को यह राशि 1 अक्टूबर को मिलेगी। कर्ज की यह राशि 20 साल और 23 साल में लौटाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने सितंबर में तीसरी बार 3 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। 7 दिन पहले ही सरकार ने कर्ज के रूप में अलग अलग 1500-1500 करोड़ रुपए लिए थे। इससे पहले 9 सितंबर को 4 हजार करोड़ की राशि तीन अलग अलग कर्ज के रूप में ली थी।

1 अक्टूबर को जो पहले 1500 करोड़ रुपए मिलेंगे उसका भुगतान राज्य सरकार 20 साल में करेगी। 1500 करोड़ रुपए की एक अन्य राशि 23 साल में चुकाई जाएगी।

3 हजार करोड़ रुपए के नए कर्ज को मिलाकर इस वित्त वर्ष में राज्य सरकार कुल 37900 करोड़ ले चुकी है। इसके साथ ही राज्य सरकार पर कर्ज का आंकड़ा 459640.27 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। 23 सितंबर को यह 456640.27 करोड़ था।

तय सीमा के भीतर ही कर्ज लिया

लगातार कर्ज लेने के बाद भी राज्य सरकार अपनी रेवेन्यू सरप्लस में बता रही है। अधिकारियों के अनुसार तय सीमा के भीतर ही कर्ज लिया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment