*एमपी की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, 25 वीं किस्त मुख्यमंत्री 13 जून को जबलपुर से जारी करेंगे*
*जबलपुर* मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशी की खबर सामने आई है. मोहन सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 25 वीं किस्त 13 जून को जबलपुर के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे
आज कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बरगी विधायक नीरज सिंह के साथ बेलखेड़ा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्हीव्हीआईपी रुट, मंचीय व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
*कार्यक्रम में होंगे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम*
– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 13 जून को आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।
– मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रदेश भर की लाभार्थी बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की जून माह की किश्त अंतरित करेंगे।
– प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही बहनों को रसोई गैस रिफिल के लिये 450 रुपये की अनुदान राशि का वितरण करेंगे।
– मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की राशि और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की माह मई पेड इन जून की राशि का वितरण भी सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे।












