जबलपुर में लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा:बंटवारे को कंप्यूटर और बही में दर्ज करने 6 हजार मांगे, आदेश पहले ही हो चुका था

---Advertisement---

( रामगोपाल सिंह उईके /उजला दर्पण )

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने मझौली तहसील में पदस्थ पटवारी प्रवीण कुमार पटेल (30) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने जमीन के बंटवारे के आदेश के बावजूद 6000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने उसे उसके कार्यालय से पकड़ा और सिहोरा रेस्ट हाउस में कार्रवाई जारी है।

6000 रुपए रिश्वत की मांग की

जानकारी के अनुसार, दर्शनी ग्राम, मझौली तहसील में रहने वाले बिशाली पटेल की पैतृक जमीन सभी भाईयों में बंट चुकी थी। बावजूद इसके, पटवारी प्रवीण पटेल ने बंटवारे को कंप्यूटर और बही में दर्ज करने के एवज में 6000 रुपए रिश्वत की मांग की।

परिजनों ने परेशान होकर लोकायुक्त एसपी को लिखित शिकायत दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद बुधवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया।

पटवारी को रंगेहाथ पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को 6000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। प्रवीण पटेल हल्का नंबर 65 और 66, ग्राम दर्शनी गुरजि, तहसील मझौली, जबलपुर में पदस्थ था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिहोरा रेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रिश्वत की मांग की जबकि जमीन बंटवारे के आदेश पहले ही लागू हो चुके थे।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1) बी और 13(2) के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में दल प्रभारी राहुल गजभिए, विवेचना अधिकारी उमा कुशवाहा, निरीक्षक शशिकला और लोकायुक्त की पूरी टीम मौजूद रही। सभी कानूनी प्रक्रिया और सबूतों का संरक्षण सुनिश्चित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment