( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह मध्य प्रदेश )
केसला ( इटारसी नर्मदा पुरम )
राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें जनपद शिक्षा केंद्र केसला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आदरणीय कलेक्टर महोदय, जिला सीईओ एवं डीपीसी महोदय के मार्गदर्शन में, जनपद शिक्षा केंद्र केसला की प्रभारी बीआरसी श्रीमती रतना सोनिया के नेतृत्व में यह शानदार उपलब्धि हासिल हुई।
कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 1516 विद्यार्थियों में से 1493 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे 99.33 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया। वहीं कक्षा 5वीं में 1769 में से 1761 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे 99.55 प्रतिशत का उत्कृष्ट परिणाम सामने आया।
इस सफलता में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। परीक्षा प्रभारी श्री राजकुमार बघेल, बीएससी श्री गणेश कुमार धुर्वे, जन शिक्षक श्री शालीन दास, श्री इम्तियाज़ खान, श्री जगत सिंह गौर, श्री प्रदीप सिंह, श्री करण सिंह निगम, श्री रामेश्वर प्रसाद काजले, श्री नरेश कुमार अहिरवार, श्री अमित कुमार तिवारी, श्री मुकेश कुमार सेन, श्रीमती रंजना ब्राह्मण सहित जनपद शिक्षा केंद्र केसला के श्री राजेश कुमार चंदेल (DEO, MIS) एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
श्रीमती रतना सोनिया ने पूरे स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से केसला ब्लॉक ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर सभी को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।










