वाराणसी, अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से रविवार को नाटी इमली रोड स्थित केडीआर लॉन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्यापार वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, विशिष्ट अतिथि सिविल लाइंस जयपुर के विधायक डॉ गोपाल शर्मा, यूपी विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा ने व्यापारी बंधुओं को शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर शपथ दिलाई। व्यापारियों ने संकल्प किया कि वे अपने कर्मचारियों को मतदान करने के लिए कार्यस्थल से आंशिक अवकाश प्रदान करेंगे।
इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी पटेल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नीरज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता पूसा राजू (हैदराबाद), शुभम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री व्यापार मंडल चांदनी श्रीवास्तव, डॉ रितु गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव मनोज मधेसिया आदि उपस्थित रहे।










