(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) ,ंअति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलखेडा की टीम द्वारा 4 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 10 हजार 760 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी बेलखेडा श्रीमति गाजीवती पुसाम ने बताया कि आज दिनॉक 19-7-25 को क्र्राईम ब्रांच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पण्डा दिवाला के पास, पुराने थाने के पास, एवं पानी की टंकी के पास कुछ सटोरिये सट्टा लिखते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं बेलखेडा की संयुक्त टीम द्वारा पण्डा दिवाला के पास दबिश देते हुये अखिलेश ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बेलखेडा, को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा गया। सटोरिये के कब्जे से 4 सट्टा पर्ची, 1 आईटेल कम्पनी का मोबाईल एवं नगदी 1750 रूपये जप्त किये गये।
इसी प्रकार पुराने थाने के पास दबिश देते हुये अमन जैन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बेलखेडा को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा गया। सटोरिये के कब्जे से 3 सट्टा पर्ची, 1 मोबाईल, 1 कैल्कुलेटर एवं नगदी 3610 रूपये जप्त किये गये।
इसी प्रकार पानी की टंकी के पास दबिश देते हुये पवन सिंह लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी खेरमाई मोहल्ला बेलखेडा को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा गया। सटोरिये के कब्जे से 4 सट्टा पर्ची, 1 ओप्पो कम्पनी का मोबाईल 1 कैल्कुलेटर एवं नगदी 4050 रूपये जप्त किये गये।
इसी प्रकार पानी की टंकी के पास दबिश देते हुये अभिषेक ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी पण्डा दिवाला के पास बेलखेडा को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा गया। सटोरिये के कब्जे से 4 सट्टा पर्ची, एवं नगदी 1350 रूपये जप्त किये गये।
थाना बेलखेडा में सभी सटोरियों के विरूद्ध प्रथक-प्रथक धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- सटोरियों को पकडने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, अशोक मिश्रा, संतोश पाण्डे, आरक्षक प्रमोद सोनी, सतेन्द्र बिसेन, जय प्रकाश तिवारी, प्रीतम उपाध्याय, आशुतोष बघेल एवं डी.एस.बी. के आरक्षक रंजीत यादव तथा थाना बेलखेडा के उप निरीक्षक नेतराम सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक शोभरन सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक कमलेश , उदय राज, आरक्षक विकास राय, की सराहनीय भूमिका रही।












