जियो का दिवाली धमाका: मात्र 699 रु में 4जी फोन, रिचार्ज पर 40% की बचत

---Advertisement---

नई दिल्ली, दिवाली के खास मौके पर रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर की पेशकश की है। जियो भारत 4जी फोन, जिसकी वास्तविक कीमत 999 रुपये थी, अब सीमित अवधि के लिए 30% छूट के साथ केवल 699 रुपये में उपलब्ध है। यह ऑफर खासतौर से उन ग्राहकों के लिए है जो 4जी फोन में सस्ते और किफायती विकल्प की तलाश में हैं।

रिचार्ज प्लान: 40% की बचत और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग

जियो भारत फोन के लिए नया 123 रुपये का मासिक रिचार्ज प्लान भी पेश किया गया है, जिसमें ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 14 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं। यह रिचार्ज प्लान अन्य ऑपरेटरों की तुलना में 40% सस्ता है, जिससे ग्राहकों को प्रति माह 76 रुपये की बचत होगी। इस तरह, 9 महीनों में फोन की कीमत के बराबर रकम ग्राहक की बचत में बदल जाएगी।

जियो भारत 4जी फोन: फीचर्स और सेवाएं

जियो भारत 4जी फोन में 455 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस, डिजिटल भुगतान के लिए सुविधाजनक ऐप्स, और जियो चैट, जियो पे जैसे प्री-लोडेड एप्स शामिल हैं, जो इसे एक स्मार्ट और उपयोगी फोन बनाते हैं।

कहां से खरीदें?

ग्राहक इस फोन को जियो मार्ट, अमेज़न, और नजदीकी जियो रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment