
jaipur आज श्री पिंजरापोल गौशाला स्थित जैविक वन औषधीय पार्क में जैन इंजीनिअर्स सोसाइटी जयपुर चैप्टर नॉर्थ के सभी सदस्यों ने इस भीषण गर्मी में पक्षियों को रहत देने के उद्देश्य से परिंदा कार्यक्रम का आयोजन किया l इस अवसर पर अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ० अतुल गुप्ता ने पधारे हुए सभी आगंतुकों से बातचीत के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि आज मनुष्य प्राकृतिक व जैविक जीवन शैली को भूलकर आधुनिकता की ओर भाग रहा है l अगर हम लोग समय रहते प्राकृतिक व जैविक जीवन शैली को नहीं अपनायेंगे तो विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर समय से पहले असाध्य रोगों के जाल में फंस जायेंगे l जैन इंजीनिअर्स सोसाइटी के सभी सदस्यों ने यह प्रण लिया कि आज से वह जैविक व गौ आधारित उत्पादों को अपनी जीवन शैली में समाहित करेंगे l इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों ने परिंदा कर्यक्रम के अंतर्गत पक्षियों के लिए वृक्षों पर परिंदे बांध कर संपन्न किया l सभी उपस्थित सदस्यों ने जैविक वन औषधीय पार्क में स्थित 300 से अधिक मौजूद दुर्लभ औषधीय पादपों का भ्रमण किया तथा गौ आधारित उत्पादों के बारे में भी जानकारी हासिल की l इस अवसर पर जैन इंजीनिअर्स सोसाइटी से आर के जैन, अलका जैन, के सी जैन, राजुल अग्रवाल, अभिषेक जैन, अजित कुमार, निशा शर्मा, अंशुल, सोनिया जैन, विवेक, मनीष, नन्द किशोर जैन, पी एच डी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स से आर डी शर्मा आदि उपस्थित रहे l
इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा हैनिमन चेरिटेबल मिशन सोसाइटी की सचिव मोनिका चतुर्वेदी गुप्ता के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाये गए उत्पादों जैसे अचार, पापड़, मंगोड़ी, कुकीज़, लाख व गाय के गोबर से बने चूड़े, दीपक, राखियां आदि का भी अवलोकन किया l












