वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे पर इंटरनेशनल सिटीज के साथ कदमताल करेगा जयपुर

---Advertisement---

जयपुर, वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे पर 19 मई को आयोजित होने वाली इंटरनेशनल मल्टी सिटी अवेयरनेस वॉक के अवसर पर कई विदेशी शहरों के साथ-साथ गुलाबी नगर जयपुर भी कदमताल करने को तैयार है। रविवार को वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के अवसर पर जयपुर शहर में भी वॉक का आयोजन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी है। शहरवासियों को स्वस्थ रहने के संदेश देने के लिए यह हेरिटेज वॉक सुबह 6 बजे से शुरू होगी। इसके लिए 70 दिवसीय अवेयरनेस कैंपेन पहले से ही चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को इंटरनेशनल मल्टी सिटी वॉक के बिब एवं मैडल लॉन्च किए गए। साथ ही हेरिटेज वॉक का रूट एवं समय भी बताया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक एडवोकेट कमलेश शर्मा, डॉ. प्रमिला संज एवं फोर्टिस हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड मंजित सिंह सहित अन्य सम्मानित अतिथि मौजूद रहे।

मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए एब्डोमिनल कैंसर ट्रस्ट के फाउंडर और एब्डोमिनल कैंसर डे के संस्थापक डॉ.संदीप जैन ने कहा कि जागरूकता फैलाने के लिए पांच साल पहले एब्डोमिनल कैंसर डे की स्थापना की गयी। 20 से 50 साल के लोगों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है, शुरुआती दौर में ध्यान न दिया जाए तो मरीज जल्द एडवांस स्टेज में पहुंच जाता है। पेट दर्द, बुखार, पेट में पानी भरना, मुंह से खून आना आदि लक्षणों को नजरअंदाज न करें, इलाज के बाद भी 2 से तीन हफ्तों में बीमारी ठीक न हो तो यह कैंसर की दस्तक हो सकती है ऐसे में एक्सपर्ट को दिखाना चाहिए। डॉ. संदीप जैन ने यह भी बताया कि 80 से 90 प्रतिशत कैंसर की वजह अनहेल्थी लाइफ स्टाइल है, इसकी वजह से कम उम्र के लोग भी चपेट में आ रहे हैं। 100 में 60 से 70 मरीज एडवांस स्टेज में ही डॉक्टर के पास पहुंच पाते हैं इसलिए जागरूकता की अलख लगातार जलाए रखना जरूरी है।

ये रहेगा रूट

वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट के सह संस्थापक और आईईएमआर के निदेशक मुकेश मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मई को वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे पर विश्व के 25 शहरों में मल्टीसिटी अवेयरनेस वॉक का आयोजन किया जा रहा है। 3 किमी. लंबी इस वॉक का उद्देश्य स्वस्थ रहने का संदेश देना है। जयपुर में सुबह जलेबी चौक से वॉक को रवाना किया जाएगा, जो जलेबी चौक से जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, आतिश मार्केट, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और हवामहल होती हुए वापिस जलेबी चौक पर समाप्त होगी।

सुपर वॉकर अवॉर्ड 18 को

इंटरनेशनल मल्टी सिटी वॉक को लेकर 18 मई को सुपर वॉक अवॉर्ड दिए जाएंगे जिसमें 41 विशेष व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन फोर्टिस हॉस्पिटल हॉल में किया जाएगा। इस दौरान बिब डिस्ट्रीब्यूशन भी किया जाएगा। अवेयरनेस वॉक में भाग लेने वाले प्रतिभागी यहीं से सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अपने बिब प्राप्त कर सकते हैं।

इन शहरों में हो रही मल्टी सिटी वॉक

देश में जयपुर, जोधपुर, कोटा सहित राजधानी दिल्ली, नागपुर, बैंगलुरू, गुरूग्राम, लुधियाना, भावनगर आदि शहरों में मल्टी सिटी अवेयरनेस वॉक का आयोजन किया जा रहा है। इनके अलावा, ऑक्सफ़ोर्ड, लंदन, मैनचेस्टर और न्यूयॉर्क सहित अन्य सिटीज में भी 19 मई को इंटरनेशनल मल्टीसिटी वॉक का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑक्सफ़ोर्ड से आलोक शर्मा, लंदन से दिलीप पुंगलिया, मैनचेस्टर से श्रीमती सुमन भाटी नरूका और न्यूयॉर्क से डॉ.मीनल शुक्ला को एंबेसडर बनाया है।

ये रहेंगे मुख्य अतिथि

इसी तरह दिल्ली से इमरोज खान एवं डॉ.मुकेश कुमार, मुंबई से श्याम लाटा, बैंगलुरू से सूरज कुमार, गुरूग्राम से डॉ.किरण छील्लर, नासिक से आलोक दुबे, नागपुर से दीपक गोधानी, लुधियाना से आशीष कुमार, कोटा से अमित शर्मा, जोधपुर से संदीप टांक, बाड़मेर से ब्रजेश ओझा, बहादुरगढ़ (हरियाणा) से दीपक छिल्लर, भावनगर से हस्ती ओझा व ध्याना ओझा को एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment