Jaipur में विवाहिता के अंडाणुओं का ससुराल वालों ने किया सौदा

---Advertisement---

 

Jaipur में विवाहिता के अंडाणुओं का ससुराल वालों ने किया सौदा

जयपुर ( उमंग माथुर )। जयपुर में एक विवाहिता ने जांच के नाम पर डॉक्टरों की मिलीभगत से महिला के अंडाणु बेचने की कोशिश करने का आरोप लगाया है । विवाहिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने डॉक्टरों के साथ मिलकर उसकी अनुमति के बिना उसके अंडे 25,000 रुपये में बेचे हैं। मामला सांगानेर सदर थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता ने दहेज प्रताड़ना के साथ मानव अंग प्रत्यारोपण का केस भी दर्ज करवाया है।
हालांकि, अस्पताल ने महिला के आरोप को बेबुनियाद बताया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर सांगानेर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी पूनम चौधरी कर रही है।

आटे-साटे में हुई थी महिला की शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय एक विवाहिता ने सांगानेर सदरथाने में इस्तगासे के जरिये शिकायत दी है कि मई 2022 में उसकी शादी नरेश (बदला हुआ नाम ) से हुई थी। घरवालों ने शादी में अच्छा दहेज देकर ससुराल के लिए विदा किया था, लेकिन शादी के बाद से आये दिन सास उसे दहेज को लेकर टॉर्चर कर करती रही है। शिकायत में यह भी खा गया है कि विवाहिता की शादी आटे-साटे में हुई है। उसके दोनों भाइयों की भी उसकी ननदों से शादी हुई है। दहेज के तानों से परेशान होकर वह पिता के साथ अपने पीहर आ गई। पति से उसकी बातचीत बंद है। दहेज की मांग को लेकर पिता के टोकने पर सास व मौसा ससुर माफी मांगकर वापस ससुराल ले गए।विवाहिता का आरोप है कि पति नरेश (बदला हुआ नाम ) का किसी और महिला से संबंध है।
युवती का कहना है कि सोनिया नामक महिला उसकी सास से मिलने आती थी। दोनों ने साजिश के तहत उसे अस्पताल भेजा। मेडिकल जांच के बहाने उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्लड सहित अन्य जांच की। पीड़िता का आरोप है कि उसे शारीरिक रूप से कोई परेशानी ही नहीं है उसके बावजूद सोनोग्राफी और मेडिकल चेकअप कराए गए। पीड़िता के मुताबिक, 31 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक लगातार उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने कुछ डॉक्युमेंट पर हस्ताक्षर भी कराए थे।
पीड़िता का आरोप है कि जांच के नाम पर उसे इंजेक्शन लगाए जाते थे। एक बार पेट में इंजेक्शन लगाए जाने पर वह बेहोश हो गई थी। बेहोशी की हालत में ही शायद अंडाणु निकाल लिए गए थे। इसके बाद डॉक्टरों ने प्रतिदिन एक इंजेक्शन लगाने की बात कही।

हॉस्पिटल की नर्स से खुला राज
पीड़िता के अनुसार वह 5 अप्रैल को अपने पीहर चली गई । इस पर हॉस्पिटल की दो नर्स उसके पीहर वाले घर पहुंच गई और हॉस्पिटल चल कर इंजेक्शन लगाने के लिए दबाव बनाने लगी । पीड़िता ने मना किया तो उस पर दबाव बनांने लगी इस पर नर्स ने बताया कि तुम्हारी सास ने 25 हजार रुपये के बदले अंडाणु बेचने का सौदा किया है। ऐसे में अस्पताल चलकर इंजेक्शन लगाना ही पड़ेगा। पीड़िता और उसके परिवार वालों ने अंडाणु निकाले जाने की बातें सुनी तो सबके होश उड़ गए। बाद में पीड़िता सांगानेर थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment