JAIPUR बम धमाकों की बरसी 6 नामचीन स्कूलों में बम से उड़ाने की मिली धमकी

---Advertisement---

JAIPUR बम धमाकों की बरसी , 6 नामचीन स्कूलों में बम से उड़ाने की मिली धमकी

जयपुर , उजला दर्पण।। jaipur बम धमाकों की 17 वीं बरसी पर जयपुर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंसिपल को मेल के जरिए स्कूल की बिल्डिंग में बम होने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्कूलों में दहशत का माहौल है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
जानकारी के मुताबिक माहेश्वरी पब्लिक स्कूल तिलक नगर, विद्याआश्रम स्कूल, निवारू रोड सेंट टेरेसा स्कूल, महर्षि पीजी कॉलेज महेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल विद्याधर नगर, मालवीय कॉन्वेंट स्कूल मालवीय नगर, वॉरेन एकेडमी महेश नगर, संस्कार स्कूल वैशाली नगर, जयपुरिया स्कूल बजाज नगर, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल प्रताप नगर द पैलेस स्कूल सिटी पैलेस माणक चौक सहित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
ईमेल के जरिये स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्कूलों से बच्चों का बाहर निकाला गया है।
जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम निरोधक दस्ते और कुत्तों के साथ पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं। छात्रों और स्टाफ सदस्यों को स्कूल से बाहर निकालकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। वहीं, ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

आज है जयपुर बम धमाकों की 17वीं बरसी

जयपुर बम धमाकों की आज 17वीं बरसी है। आज ही के दिन 13 मई 2008 को शाम के समय शहर के परकोटा क्षेत्र में सिलसिलेवार तरीके से आतंकियों ने दो मंदिरों सहित छह जगहों पर आठ बम धमाके किए थे। इन धमाकों ने 71 लोगों को अपनों से हमेशा के लिए छीन लिया था और 200 से भी अधिक लोगों को जख्मी कर दिया था। वहीं आज जयपुर बम धमाकों की बरसी के दिन जयपुर के कई बड़े स्कूलों बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment