जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम

---Advertisement---

जयपुर, आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई और त्वरित समाधान के लिए जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आज जिला कलक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

इस जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि एवं सभी संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मुख्य सचिव भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही, जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में भाग लेकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करेंगे, जिससे जनभावनाओं के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment