( उजला दर्पण अंकित सेन स्टेट हेड मध्य प्रदेश )
यातायात सुगम बनाने हेतु आवागमन अवरूद्ध कर रहे ठेले एवं दुकानो को हटाये जाने हेतु दिये आवश्यक निर्देश
यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 15-12-25 को मालवीय चौक में यातायात थाना प्रभारी मालवीय चौक श्री अरूण पटेल एवं यातायात थाना के स्टाफ की उपस्थिति में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
आपने निर्देशित किया कि चौराहे एवं आसपास के क्षेत्र में यातायात अवरोध उत्पन्न करने वाले कारणों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए। विशेष रूप से लेफ्ट टर्न को खाली रखने हेतु निर्देशित करते हुये कहा ऐसे चौराहो/तिराहे जहॉ लेफ्ट टर्न ं चाट, फुल्की एवं फ्रूट के ठेले लगाकर अतिक्रमण किया गया है पर प्रभावी कार्रवाई करने एवं उन्हें निर्धारित स्थानों पर ही लगाने हेतु निर्देश दिए गए, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित न हो।
साथ ही अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई, तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा प्राप्त हो सके।










