जबलपुर: नगर निगम की लापरवाही: बेजुबान जानवरों के साथ खिलवाड़_

---Advertisement---

*जबलपुर: नगर निगम की लापरवाही: गंदगी फैलाने का खिलवाड़*

. *बेजुबान जानवरों की पीड़ा: नगर निगम की लापरवाही*

नगर निगम के कर्मचारी स्वयं गंदगी और कचरे का अंबार लगा रहे हैं, जिससे बेजुबान जानवरों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एक तरफ नगर निगम स्वच्छता अभियान की पहल जगाने का दिखावा कर रहा है, दूसरी तरफ जोन क्रमांक 2 और 13 के आला अधिकारी स्वच्छता के नाम पर गंदगी फैला रहे हैं।

 

नगर निगम की कचरा गाड़ियां आकर के गंदगी फैलाती हैं और शहर का कचरा इकट्ठा करके इधर-उधर फेंक देती हैं। जब इसकी जानकारी जोन के अधिकारियों या सुपरवाइजर को दी जाती है, तो वे कोई कार्रवाई नहीं करते और न ही साफ-सफाई करवाते हैं।

 

यह मामला रानीताल मुक्तिधाम के पास का है, जहां सुपरवाइजर स्वयं रामू खड़े होकर के कचरा डलवाते हैं। जब जोन क्रमांक 2 और 13 के अधिकारियों से बात की जाती है, तो वे कहते हैं कि यह गाड़ी हमारे जोन की नहीं है, लेकिन फिर दूसरे जोन की गाड़ियां क्यों कचरा डालकर जाती हैं?

यह सवाल उठता है कि क्या नगर निगम अधिकारी ऐसे ही सोते रहेंगे? क्या जोन क्रमांक के दायित्व वान अधिकारी एक दूसरे पर आरोप करते रहेंगे कि यह हमारे जोन की गाड़ियां नहीं है? अब देखते हैं कि नगर निगम के स्वच्छता अधिकारी या जोन के अधिकारी आखिर क्या करते हैं – शहर के साफ-सफाई करवाते हैं या ऐसे ही कचरा इधर-उधर डलवाते रहेंगे?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment