अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जबलपुर नगर निगम का अभियान:2 माह में 500 से अधिक अतिक्रमण हटाए; अपर आयुक्त बोले- कार्रवाई जारी रहेगी

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

जबलपुर शहर में तेजी से फैल रहे अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस, प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया है। बीते एक माह के भीतर निगम ने पुलिस की मदद से तीन विधानसभा क्षेत्र में फैले 500 से अधिक अतिक्रमण हटाए है।
शहर की रोड पर फैले अव्यवस्थित अतिक्रमण के चलते ना सिर्फ यातायात बाधित हो रहा था, इसके साथ ही पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ भी खत्म हो गया था। सोमवार को भी नगर निगम की कार्रवाई जारी रही। पुराने बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय के बगल से लगे अतिक्रमण को निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया। इस दौरान ओमती, मदनमहल थाना पुलिस का बल भी मौजूद रहा। दो जेसीबी की मदद से निगम अपर आयुक्त की मौजूदगी में अवैध दुकानों को हटाया गया।
दरअसल, डेढ़ माह पहले संभाग कमिश्नर के निर्देश पर कलेक्टर, एसपी और निगम कमिश्नर ने संयुक्त रूप से बैठक करते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्लान बनाया था। उसके अनुरूप में शहर भर में कार्रवाई शुरू की गई। नगर निगम की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पश्चिम, उत्तर और पूर्व विधानसभा में सालों से फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। दो महा के भीतर 500 से अधिक अतिक्रमण जो कि ठेले,गुमटी, और दुकान के रूप में अवैध रूप से स्थापित हो गए थे।
नगर निगम के अपर कमिश्नर अरविंद कुमार शाह ने बताया कि शहर की यातायात को व्यवस्थित करने के लिए फैले अतिक्रमण को हटाना जरूरी था। जो लोग भी फुटपाथ और नाले पर कब्जा करते हुए अवैध तरीके से दुकान लगा लिए थे,उन्हें नोटिस दिया गया, इसके बाद भी जब उन्हें अपनी दुकानें नहीं हटाई तो अतिक्रमण मानते हुए उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के दौरान यह भी देखा गया कि जो फुटपाथ पब्लिक के लिए बनाए गए थे, उन पर अस्थाई रूप से दुकानें तन गई, जिसके चलते शहर भर का यातायात बाधित हो रहा था।
अपर कमिश्नर ने बताया कि जबलपुर शहर में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर प्रतिदिन का रूट निर्धारित किया है, जिसमें कि पहले से ही लोगों को सूचना दी जाती है। बहुत से लोग ऐसे है, जो कि स्वंय ही अतिक्रमण को हटा लेते है, पर कुछ ऐसे भी थे, जो कि नोटिस के बाद भी दुकानें नहीं हटा रहे थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। अपर आयुक्त का कहना है कि जिस स्थान से अतिक्रमण को हटाया जाता है, वहां पर बाद में भी नजर रखी जाएगी, कि कहीं दोबारा तो वहां पर फिर से दुकानें नहीं लग रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment