जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी नहीं होगी बंद: मंत्री श्री राकेश सिंह

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपालसिंह उईके)

मंत्री श्री राकेश सिंह ने लोगों से की अपील, कुंठित मानसिकता से बाहर निकलें

भोपाल  जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी को बंद करने की खबरें भ्रामक और निराधार हैं। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने मेडिकल यूनिवर्सिटी बंद करने का कोई निर्णय नहीं किया है, बल्कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत नए व्यवसायिक पाठ्यक्रम शामिल करने की योजना बना रही है। मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कुछ लोग जबलपुर के विकास में व्यवधान उत्पन्न करने के उद्देश्य से भ्रामक खबरें फैला रहे हैं ऐसे लोगों को कुंठित मानसिकता से बाहर निकलना चाहिए और अपने हिस्से की जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। जबलपुर में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं और आगे भी होंगे।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह का आज रात जबलपुर आगमन

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह का आज बुधवार रात 11.30 बजे भोपाल से कार द्वारा जबलपुर आगमन होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment