जबलपुर में नकली नोट का सौदागर गिरफ्तार:2 लाख 94 हजार बरामद, बैग में छिपा रखे थे 500-500 के नोट*

---Advertisement---

*जबलपुर में नकली नोट का सौदागर गिरफ्तार:2 लाख 94 हजार बरामद, बैग में छिपा रखे थे 500-500 के नोट*

*जबलपुर* शहर में नकली नोट ठिकाने लगाने आए रवि दाहिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से हनुमानताल पुलिस ने 2 लाख 94 हजार रुपए के नकली 500-500 के नोट बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नकली नोट ठिकाने लगाने आया था। पुलिस को संदेह है कि गिरफ्त में आए आरोपी का बड़ा गिरोह हो सकता है, लिहाजा पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड ली है।

हनुमानताल थाना पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ धारा 181, 182(1) बीएनएस का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हनुमानताल धीरज राज ने बताया कि मुखबिर ने रविवार रात नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति के मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान आने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में बैग लिए खड़ा मिला। घेराबंदी कर पुलिस ने घमापुर निवासी 45 वर्षीय रवि दाहिया को पकड़ा।

*बैग की तलाशी में मिले नोट*

आरोपी के बैग की तलाशी ली गई, उसमें 500-500 रुपए के नकली नोट के 6 बंडल निकले। सभी नोट एक ही नंबर के थे और उन पर गांधीजी का वॉटर मार्क चिन्ह नहीं दिख रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 बंडल में 100-100 और एक बंडल में 88 नोट जब्त किए हैं।

*इन पुलिसकर्मियों ने की घेराबंदी*

आरोपी को नकली नोट के साथ रंगे हाथ पकड़ने में हनुमानताल थाना पुलिस धीरज राज उप निरीक्षक, कनक सिंह बघेल प्रधान आरक्षक, सादिक अली, अजय डबराल, सुग्रीव तिवारी, आशीष असाटी, आरक्षक ब्रजेश, जय किशोर, आशीष तिवारी, हुलेश परस्ते, महिला आरक्षक नंदनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment