सीएम हेल्पलाइन में जबलपुर को मिला ए ग्रेड और प्रदेश के सभी नगर निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बाद प्रकरणों का निराकर 

जबलपुर निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के सतत् प्रयास एवं माॅनिटरिंग रंग लाई है। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 98.58 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में जबलपुर नगर निगम अव्वल आया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा कुल 3 हजार 5 सौ 39 शिकायतों में से लगभग 59.34 प्रतिशत शिकायतों का शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी संतुष्टि के उपरांत निराकरण कराया गया है। नगर निगम को इसके लिए मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी ग्रेडिंग लिस्ट में प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त करते हुए ए ग्रेड प्राप्त किया है। इस प्रकार नगर निगम जबलपुर के द्वारा अधिकतम प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक एवं साकारात्मक निराकरण किया गया।

सीएम हेल्प लाइन की प्रभारी तथा सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन ने बताया कि शासन स्तर पर प्रतिमाह नगर निगम के कार्यो की ग्रेडिंग जारी की जाती है। जिसके अंतर्गत माह अक्टूबर 2025 की ग्रेडिंग जारी हुई है, जिसमें जबलपुर को ए ग्रेड और प्रदेश के सभी नगर निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment