इटारसी का शांति धाम बनेगा हरित धाम, मुख्यमंत्री को भेजा गया पौधरोपण हेतु पत्र

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)

इटारसी। नगर का शांति धाम शमशान घाट अब हरियाली की नई पहचान बनने जा रहा है। गोकुल नगर खेड़ा स्थित शांति धाम पर 500 पौधों के वृक्षारोपण की दिशा में पहल शुरू हो गई है। इस हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को औपचारिक पत्र भेजा गया है, ताकि वन विभाग शीघ्र पौधों की आपूर्ति कर सके।

नगर के पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद पगारे ने बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में आग्रह किया गया है कि इटारसी नगर के इस महत्वपूर्ण स्थल पर पौधरोपण शीघ्र सुनिश्चित कराया जाए। शांति धाम केवल अंतिम संस्कार स्थल नहीं, बल्कि नगर का हरित गौरव भी बन सकता है।

बताया गया कि शांति धाम पर प्रतिवर्ष सैकड़ों पौधे लगाए जाते हैं, जिनकी देखरेख स्थानीय समिति द्वारा की जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष 500 पौधों की मांग 4 जून को वन विभाग से की गई थी, परंतु विभागीय स्तर पर उदासीनता के कारण अब तक पौधों की आपूर्ति नहीं हो पाई।

इसी स्थिति को देखते हुए आज नगर के आईएएस अधिकारी एवं एसडीएम श्री टी. प्रतीक राव को मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा गया। साथ ही मांग की गई कि पौधों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए एवं विभागीय वाहन से पौधे स्थल तक पहुंचाए जाएं।

नगरवासियों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई है। यदि यह कार्य पूरा होता है तो न केवल शांति धाम हरियाली से आच्छादित होगा, बल्कि नगर के अन्य क्षेत्रों में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment