( रामगोपाल सिंह उईके / उजला दर्पण )
इटारसी। विस्थापन क्षेत्र के साकई झालई रोड के ग्रामीणों का सब्र अब टूट चुका है। कई बार एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले सप्ताह ही तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपकर समस्या बताई गई थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि गांव में पहुंचकर निरीक्षण करेंगे, लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों ने स्वयं दिन-रात मेहनत करके सड़क मरम्मत करने की कोशिश की, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीण अब आंदोलन की राह पर उतरने की तैयारी में हैं।
गांव के प्रमुख ग्रामीणों में दिनेश भलावी, सोनू मर्सकोले, सुनील भलावी, बज्जी मर्सकोले, स्नोर कुमरे, श्रीराम मरकाम, विकास भलावी, मिथुन भलावी, महेश मरकाम, चौहान भलावी, हरिचन्द्र मरकाम, श्रीचन्द्र मरकाम, विनिल भलावी सहित अन्य लोगों ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं मिला तो वे सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों का साफ कहना है कि “अब आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए।”












