*सिटी पुलिस ने तीस हजार रुपये कीमती की अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया*
इटारसी-बीती रात 18 बंगला में मजार के पास से अवैध शराब बेचते हुये सिटी पुलिस ने दो आरोपियों को लगभग 30 हजार रुपये को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।मुखबिर से लगातार इस क्षेत्र में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।इस सबंध में टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि गरीबी लाइन निवासी विपिन कुमार एवं विक्की कुचबंदिया लंबे समय से 18 बंगला के साथ ही आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कर रहे थे।बीती रात मुखबिर ने 18 बंगला में इन दोनों के द्वारा अवैध शराब बेचे जाने को सूचना दी थी।सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया।जहाँ अंग्रेजी एवं देशी शराब के साथ विपिन को पकड़ा था।मौके से विक्की कुचबंदिया भाग गया था।विपिन के बयान के आधार पर आज विक्की को भी गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से अंग्रेजी एवं देशी शराब 42 लीटर जप्त की गई है।आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस द्वारा लगातार शहर में गश्त कर अवैध कार्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।आगे भी पुलिस की कार्यवाही अपराधों को रोकने के लिये लगातार जारी रहेगी।










