आईटी क्षेत्र के उद्यमियों की समस्‍याओं का निराकरण यथाशीघ्र करें….

---Advertisement---

*आईटी क्षेत्र के उद्यमियों की समस्‍याओं का निराकरण यथाशीघ्र करें……कलेक्‍टर श्री सक्सेना

 

*जबलपुर* कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज आईटी क्षेत्र के उद्यमियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आईटी क्षेत्र के उद्यमियों के विभिन्‍न समस्‍याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईटी क्षेत्र के उद्यमियों की समस्‍याओं का निराकरण यथाशीघ्र सकारात्‍मक रूप से किया जाये। बैठक में मुख्‍य रूप से आईटी पार्क में पानी की उपलब्‍धता, नेटवर्क के लिए टावर, सिंगल विंडो सिस्‍टम, फायर स्‍टेशन, मेट्रो से जोड़ने के साथ आईटी पार्क के एक्‍सटेंशन आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला उद्योग केन्‍द्र के महाप्रबंधक श्री विनीत रजक, आईटी पार्क के प्रबंधक श्री निशांत मिश्रा सहित आईटी क्षेत्र के उद्यमी शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment