जयपुर, 3 दिसंबर। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C), आईस्टार्ट राजस्थान और राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित iStart Ideathon 2025 का जयपुर संभागीय फिनाले भामाशाह टेक्नो हब में उत्साहपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और युवा नवाचारकर्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तकनीकी निदेशक एवं संयुक्त सचिव, DoIT&C आर.एल. सोलंकी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में आरकेसीएल के प्रबंध निदेशक रविन्द्र शुक्ला, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमांशु गुप्ता, BIP कार्यक्रम प्रभारी दीप्ति अग्रवाल, आईस्टार्ट राजस्थान प्रभारी मून वर्मा, DoIT&C के एसीपी एवं उप निदेशक मनोज, प्रोग्रामर हरिओम, BTH प्रभारी रितु तंवर और स्किलोनशन किड्स के फाउंडर-सीईओ राघव शर्मा शामिल हुए।

“बच्चों में उद्यमिता का बीज अभी बोना जरूरी” — सीईओ राघव शर्मा
स्किलोनशन किड्स के सीईओ राघव शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि Ideathon नवाचार की दिशा में छात्रों के लिए एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी प्रारंभिक उम्र में ही उद्यमिता के विचारों से जुड़े रहते हैं, तो वे भविष्य के ‘नवभारत’ के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। Ideathon छात्रों को अपने विचारों को व्यवहारिक समाधानों में बदलने का अवसर देता है।
“राजस्थान युवाओं के लिए नवाचार–आधारित अर्थव्यवस्था तैयार कर रहा है” — आर.एल. सोलंकी
मुख्य अतिथि आर.एल. सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और तकनीकी शिक्षण के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे समस्याओं को चुनौती नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देखें और अपने विचारों को उत्पाद और सेवा के रूप में विकसित करें। सोलंकी ने कहा कि Ideathon इसी सोच को प्रोत्साहित करता है और आने वाले समय में राजस्थान स्टार्टअप इकोसिस्टम में बड़ी छलांग लगाने की क्षमता रखता है।
नवाचार पर विशेष राउंडटेबल चर्चा
कार्यक्रम के अंतर्गत आईस्टार्ट द्वारा नवाचार और युवा उद्यमिता पर एक राउंडटेबल चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें
-
कुलिश स्कूल के मोहित वाजपेयी,
-
एन्त्रप्रेन्योर ऑर्गेनाइजेशन के विवेक लोढ़ा,
-
ACIC VGU के सीईओ गौरव शर्मा,
-
मयूर स्कूल के नमन कंडोई,
-
क्लास 24 के भूनेश शर्मा,
-
स्किलोनशन किड्स के राघव शर्मा,
-
आरकेसीएल के एमडी रविन्द्र शुक्ला,
-
आईस्टार्ट के मेंटर राकेश राव,
-
सत्य भारती एयरटेल के दिव्येश जोशी,
-
विज्ञान भारती एवं ज्योति विद्यापीठ के प्रतिनिधि सुमित गुप्ता,
-
सनस्टोन स्कूल की संस्थापक अंशिता जैन,
-
एसकेआईटी कॉलेज के अजय धनोपिया,
-
एपेक्स विश्वविद्यालय के विन्सेंट बालू,
-
पूणर्निमा कॉलेज के ब्रह्मदत्त बोहरा,
ने नवाचार आधारित शिक्षा, स्टार्टअप कल्चर और छात्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
210+ टीमों में से 50 टीमों ने फिनाले में पेश किए प्रोजेक्ट
iStart School Team के शुभम, सलोनी और आयुषी ने पिचिंग फॉर्मेट, मूल्यांकन मानकों और Ideathon की रूपरेखा समझाते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
फिनाले में जयपुर संभाग से आए 210 से अधिक टीमों में से चुनी गई 50+ टीमों ने तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, फिनटेक, स्वच्छ ऊर्जा और सामाजिक नवाचार से जुड़े अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
प्रस्तुत प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन निम्न जूरी सदस्यों ने किया—
-
सुनील चौधरी (CTO—WeVoice Labs)
-
घनेन्द्र सिंह (टीम—Solar Space)
-
प्रो. स्वयम् प्रकाश (आईपी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय)
-
गोपाल (कार्यक्रम प्रबंधक—Topcoder, विप्रो)
-
रौनक जैन (संस्थापक—Magiste Marketing)
विजेता घोषित — तीन टीमों को कुल ₹50,000 के पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार (₹25,000)
➡ महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय — प्रोजेक्ट: ‘अर्द्रीकृत एग्रीटेक’
द्वितीय पुरस्कार (₹15,000)
➡ सहस्त्रबाहु वेयरेबल डिवाइस — नवीन स्वास्थ्य–प्रयोग आधारित विचार
तृतीय पुरस्कार (₹10,000)
➡ भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, प्रतापनगर — प्रोजेक्ट: ‘सेफनेक्स — यात्रियों के लिए हीट बैग’
सफल आयोजन के पीछे कई टीमों का योगदान
कार्यक्रम के सफल संचालन में आमिर, संदीप सैनी, वी.पी. सिंह, जितेन्द्र वर्मा, आईस्टार्ट राजस्थान टीम, आरकेसीएल टीम और स्किलोनशन किड्स टीम का विशेष योगदान रहा। आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें नवाचार, समस्या समाधान और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।










