श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान की पहल, निशुल्क प्रशिक्षण भी दिलवाएंगे

---Advertisement---

जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में मदद करने, किसी मरीज का इलाज करवाने के साथ ही अब महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। यह पहल श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान की ओर से की गई है। ऐसी महिलाएं जिनके जीविकोपार्जन का कोई अन्य साधन नहीं है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इनको स्वरोजगार के लिए सेवा संस्थान की ओर से सिलाई मशीनें निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

एक साल में 121 महिलाओं को सिलाई मशीनें देने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 11 महिलाओं को सिलाई मशीनें देकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा समाज की जो भी महिलाएं जरूरतमंद है और स्वरोजगार करना चाहती है, उनको मशीनें दी जाएगी। साथ ही अगर कोई महिला सिलाई कार्य नहीं जानती है, उनको सेवा संस्थान की ओर से ही निशुल्क प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। इस कार्य के लिए हाल ही में श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय स्वर्ण पथ माध्यम मार्ग मानसरोवर पर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें अन्य समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए मशीनें उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सेवा संस्थान के ललित सक्सेना, अनमोल माथुर, मिथलेश सक्सेना, युगल किशोर नेहवारिया, अमित सक्सेना, विनय सक्सेना, नीता माथुर, बसन्त माथुर, नूपुर माथुर, जगदीश प्रकाश माथुर, डी पी सक्सेना, डॉ. आरडी भटनागर संरक्षक मण्डल सहित अन्य भामाशाहों ने कायस्थ समाज की महिलाओं के लिए एक मत से सभी ने सहयोग करने का संकल्प लिया।

जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस भी जमा करवाती है संस्था

संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष युगल नेहवारिया ने बताया कि हमारे संस्थान द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी पहल हमारे द्वारा प्रशिक्षित और फ्रेशर महिलाओं को 11 सिलाई मशीन बांटकर की जाएगी। इस साल कुल 121 महिलाओं को सिलाई मशीनें उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रहेगा। 10 बच्चों की फीस दी जा रही है। यह कार्य समाज के भामाशाहों के सहयोग से ही किया जा रहा है। संस्थान के वित्त और योजना प्रभारी अमित सक्सेना ने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास है। संस्थान जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण, बच्चों की स्कूल फीस, किताबें सहित अन्य सामान, जिन मरीजों की आर्थिक स्थिति कमजोर है उनको इलाज में मदद, समाज का परिचय व सामूहिक विवाह सम्मेलन सहित अन्य कार्य कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment