JAIPUR (AJAY SINGH CHINTU) || राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग पूरी होते ही आयकर विभाग हरकत में आ गया है. मंगलवार को जेकेजे ज्वैलर्स ग्रुप के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीमों ने एक साथ रेड मारी है. जानकारी के मुताबिक, सिर्फ राजधानी जयपुर में ही इस वक्त 13 ठिकानों पर रेड चल रही है. जबकि कोलकाता में 4 और दिल्ली के 3 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं.जयपुर के बड़े ज्वेलरी कारोबारी समूह पर आयकर विभाग के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है. कई प्रतिष्ठानों के खुलने से पहले ही आयकर विभाग की टीमों ने बाहर डेरा जमाए रखा. सूत्रों की मानें तो लंबे समय से आयकर विभाग इस ज्वेलरी कारोबारी समूह पर निगरानी रखे हुए था. जिसके बाद राजस्थान सहित कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की गई है. आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा के अधिकारी कारोबारी समूह के यहां आय-व्यय के ब्यौरे के अलावा अन्य दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं. ऐसे में कार्रवाई देर रात तक जारी रह सकती है. माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में अघोषित आय उजागर हो सकती है.जेकेजे ज्वैलर्स के तीन राज्यों में करीब 20 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर जानकार सूत्रों का कहना है कि इस समुह के हवाला कारोबार से जुड़े होने की भी सूचना है. ऐसे में आयकर विभाग गहनता से मामले की जांच कर रहा है. इस पूरी रेड की मॉनिटरिंग उच्च अधिकारी कर रहे हैं. अभी तक किसी के गिरफ्तारी की खबरें नहीं हैं, लेकिन देर शाम के बाद कुछ खुलासे होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.
आयकर छापेमारी का बढ़ सकता दायरा
जयपुर, दिल्ली और कोलकाता में 20 ठिकानों पर हो रही आयकर छापेमारी,
आज सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी,
जयपुर में 13, दिल्ली में 3 और कोलकाता में 4 ठिकानों पर हो रही छापेमारी,
जयपुर के JKJ ज्वैलर्स समूह और जोशी समूह के हो रही कार्रवाई,
ज्वैलरी और हवाला कारोबार से जुड़े कारोबारी आयकर विभाग के निशाने पर,
शुरुआत में ही आयकर अधिकारियों को मिली बड़ी सफलता,
बड़ी संख्या में निजी लॉकर्स का लगा पता,
लॉकर्स में बताई जा रही नकदी, ज्वैलरी और निवेश दस्तावेज,
वॉट्सएप चैट में हवाला लेनदेन का विवरण लगा अधिकारियों के हाथ,
जयपुर में श्याम नगर स्थित आवास, एमआई रोड, टोंक रोड, मानसरोवर, मालवीय नगर,
वैशाली नगर, सी- स्कीम आदि ठिकानों पर हो रही कार्रवाई,
दोनों समूहों के कुछ कर्मचारी भी आयकर विभाग के निशाने पर,
आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा कर रही छापेमारी,
राज्यभर से आई आयकर टीमें कर रही छापेमारी की कार्रवाई










