जयपुर | भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह आईफा (IIFA) 2025 अपने 25वें ऐतिहासिक संस्करण के साथ इस साल राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक भव्य आयोजन के लिए तैयार है। यह शानदार उत्सव 8 और 9 मार्च 2025 को गुलाबी नगरी में होगा, जहां बॉलीवुड की चमक-धमक से राजस्थान रोशन होने वाला है।
सितारों का मेला, मनोरंजन का धमाका
आईफा 2025 में बॉलीवुड के नामचीन सितारे शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले प्रमुख सेलिब्रिटीज में आर. माधवन, अर्जुन कपूर, रणवीर शौरी, नील नितिन मुकेश, ईशा गुप्ता, दीया मिर्जा, कनिका
ढिल्लों, शिल्पा राव, फरदीन खान, मनीष मल्होत्रा, बोमन ईरानी, गजराज राव और कई अन्य शामिल हैं।
थीम: “Silver is the New Gold”
आईफा 2025 अपने 25 साल पूरे होने की खुशी में “Silver is the New Gold” थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस समारोह का मुख्य आकर्षण होगा:
NEXA प्रस्तुत IIFA अवॉर्ड्स
Sobha Realty IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स
जयपुर: पर
फेक्ट डेस्टिनेशन
राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर इसे आईफा 2025 के लिए एक बेहतरीन लोकेशन बनाती है। जयपुर अपनी भव्यता, महलों, किलों और बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध है। इस इवेंट के जरिए जयपुर को एक ग्लोबल इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट किया जाएगा।
आईफा 2025 टिकट बुकिंग शुरू!
अगर आप भी इस यादगार अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आईफा 2025 के टिकट्स अब बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं! जल्दी करें और अपनी सीट रिजर्व करें।
🔗 टिकट बुक करने के लिए क्लिक करें
आईफा 2025 – जब बॉलीवुड की दुनिया सजेगी राजस्थान की धरती पर!











