फिल्मों में कैसे होते है बोल्ड सीन शूट?
फिल्मों में कैसे होते है बोल्ड सीन शूट?
बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर बोल्ड सीन दिखना आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सीन कैसे शूट होते हैं. साथ ही सवाल ये भी है कि क्या इंटिमेट सीन के दौरान सच में अभिनेता और अभिनेत्री शारीरिक संबंध बनाते हैं.
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसे कैसे शूट होते हैं ये आंतरिक व रोमांटिक सीन.

ऐसे शूट होता है बोल्ड सीन
दरअसल फिल्मों में शूटिंग के समय कुछ एक्टर और एक्ट्रेसेस डायरेक्ट बोल्ड सीन कर लेते हैं, लेकिन सभी एक्टर ऐसा नहीं करते हैं.
कई बार एक्टर या एक्ट्रेसेस बोल्ड या हॉट सीन करने से मना करते देते हैं. इसके लिए निर्देशकों को प्लान बी अपनाना होता है. इसको आप ऐसे समझिए कि प्लान बी के मुताबिक किस सीन को शूट करने के लिए दोनों के बीच एक शीशा लगा दिया जाता है. इसके बाद एक्टर और एक्ट्रेस दोनों ही शीशे पर किस करते हैं. फिल्म जब एडिट होने के बाद आती है, तो दर्शकों को देखने में लगता है कि वो एक-दूसरे को किस कर रहे हैं.
इंटीमेट सीन शूट
कई बार फ़िल्मी हस्तियों के इंटरव्यू में कहा जाता है कि इंटीमेट सीन होने के कारण उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया। दरअसल फिल्मों में इंटीमेट सीन शूट करना भी एक मुश्किल काम होता है. सभी अभिनेता और अभिनेत्री ऐसे सीन के लिए राजी भी नहीं होते हैं. यही कारण है कि कई बार डायरेक्टर को इन सीन को शूट करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने होते हैं.
दरअसल जब भी बॉलीवुड की फिल्मों में इंटीमेट सीन को शूट किया जाता है, उस वक्त सबसे पहले दोनों स्टार्स को उसके लिए हां बोलना जरुरी होता है. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके लिए एयर बैग का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं अभिनेत्री के लिए पुशअप पैड्स होते हैं. अगर किसी सीन में एक्ट्रेस को टॉपलेस दिखाना होता है, तो उसके इसके लिए आगे पहनने वाले सिलिकॉन पैड का यूज किया जाता है.
बोल्ड सीन
बता दें कि किसी फिल्म में अगर कोई बोल्ड सीन की जरूरत होती है, तो अक्सर कलाकार उसे करने में असहज महसूस करता है, इसके लिए निर्देशक क्रोमा शॉट्स लेते हैं. इसमें नीले या हरे रंग के कवर के साथ इस तरह के सीन को शूट किया जाता है. वहीं जब एडिटिंग होती है, तो इसे हटा दिया जाता है. ऐसा करने से फिल्म का सीन भी आसानी से शूट हो जाता है. फिल्मों में कई तरीकों से बोल्ड सीन को शूट किया जाता है. हालांकि आपको फिल्मों के दौरान जहां दिखता है कि अभिनेता और अभिनेत्री शारीरिक संबंध बना रहे हैं, वो सिर्फ देखने के लिए होता है. असल में वो कई सीन में उस शॉर्ट को शूट कर रहे होते हैं.










