छात्रावास अधीक्षक निलंबित, जांच शुरू:फूड पॉइजनिंग की आशंका; आदिवासी छात्रावास के 14 बच्चे बीमार, 1 की मौत 

---Advertisement---

(उजला दर्पण रामगोपाल सिंह )

जबलपुर  कुंडेश्वर धाम की हरदाली कला तहसील स्थित आदिवासी छात्रावास में 14 बच्चे अचानक बीमार हो गए। इनमें 14 वर्षीय छात्र राजाराम धुर्वे की मौत हो गई। आशंका है कि बच्चों की तबीयत फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी। रात में खाने के बाद 20 अगस्त को सभी बच्चों को नजदीकी निजी डॉक्टर को दिखाया गया।

राजाराम की हालत गंभीर होने पर उसे तहसील स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार शाम माता-पिता उसे जबरन डिस्चार्ज कर घर ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी छात्रावास पहुंचे और बच्चों से फीडबैक लिया। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। लापरवाही के आरोप में छात्रावास अधीक्षक गजेंद्र को निलंबित कर दिया गया। इलाज के बाद 11 बच्चों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं।

बच्चों ने खाने की शिकायत की

छात्रावास में 46 बच्चे हैं, लेकिन घटना वाले दिन 14 थे। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह और सहायक आयुक्त सी के दुबे ने बीमार बच्चों के बयान दर्ज किए। इसके बाद जांच के आदेश दिए। बच्चों ने अधीक्षक की अनुपस्थिति और भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment