मेघावी स्कूली छात्र-छात्राओं का सम्मान

---Advertisement---

जयपुर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बच्चों का आहवान किया है कि वे जोश और होश के साथ मानवता और संस्कारों की उडान भरें। उन्होंने कहा कि वि‌द्यालय संस्कार देने के केन्द्र होते है। अध्यापकों और अभिभावकों को मिलजुलकर बच्चों को

संस्कारित करना होगा और उन्हें मानवता के पाठ पढाने होंगे।

देवनानी शुक्रवार को यहां विधानसभा में केपीएस उडान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को संबोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने विद्यालय के 12वीं और 10वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 41 मेघावी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों का माला पहनाकर सम्मान किया।

देवनानी ने कहा अच्छा साहित्य पढे। जीवन में किये जाने वाले कार्यों का विश्लेषण करना सीखें। जीवन की सफलता के लिये यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और बड़ों के प्रति श्रद्धा भाव को जीवन का अंग बना ले। विद्यार्थी, अध्यापक, अभिभावक और प्रबंधन की संयुक्त भागीदारी से ही बच्चों को सफलता मिलती है।

विद्यालय के मानद अध्यक्ष एवं राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने विद्यालय की गतिविधियों और छात्र-छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि विद्यालय का 12वीं और 10वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सभी बच्चों ने अच्छे अंको से परीक्षा उत्तीर्ण की है। बच्चों की सफलता में अध्यापकों और अभिभावकों का बेहतर सहयोग रहा है।

समारोह में विद्यालय के महासचिव ओम प्रकाश, सचिव बीडी खण्डेलवाल, प्राचार्य जयन्त चटर्जी, उपप्राचार्य अजय गोयल सहित विद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ और अभिभावकगण मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment