गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन का ऐतिहासिक पुनर्गठन सम्पन्न — रामकुमार वरकड़े बने ब्लॉक अध्यक्ष

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके )

शिक्षा, अधिकार और संस्कृति के संरक्षण को लेकर GSU का संकल्प, युवाओं में जोश और ऊर्जा का संचार

बरगी, 20 जुलाई 2025 | रविवार

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन (GSU) का पुनर्गठन आज ऐतिहासिक स्थल बड़ा देव ठाना, पुराना पानी में सैकड़ों युवाओं और गणमान्यजनों की उपस्थिति में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए रामकुमार वरकड़े को सर्वसम्मति से GSU का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।

यह पुनर्गठन न केवल संगठनात्मक प्रक्रिया थी, बल्कि गोंडवाना समाज की नई पीढ़ी की चेतना, संस्कृति, अधिकार और संघर्ष की भावना को भी पुनर्जीवित करने का संकल्प था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, भ्रष्टाचार, शोषण व संवैधानिक हकों के प्रति संघर्षशील बनाए रखने की शपथ ली।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है:

ब्लॉक अध्यक्ष – रामकुमार वरकड़े

उपाध्यक्ष – तुलाराम उईके, बृजवती सोयम

सचिव – मनीराम तेकाम

महासचिव – अनूप सरबाते

कोषाध्यक्ष – गोविंद सोयम

मीडिया प्रभारी – कमोद आर्मो

सांस्कृतिक प्रभारी – सुषमा मरावी, पुष्पा सोयम

प्रवक्ता – अजय परते

समन्वयक – रामकिशन मरावी

प्रमुख सदस्यगण – गणपत परस्ते, आकाश सल्लाम, शिवकुमार काकोडिया, वृंदावन उईके, संजय मरावी, महावती सरवाते

उल्लेखनीय उपस्थिति:

इस आयोजन में गोंडवाना विचारधारा से प्रेरित कई वरिष्ठजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। इनमें प्रमुख रूप से –

बड़ा देव ठाना समिति अध्यक्ष, राजा शंकर शाह–रघुनाथ शाह कर्मचारी संघ के सदस्य, GSU संरक्षक पंकज परस्ते, गौरव सिंह कुशरे, सोन सिंह मरावी, दिलीप कुलस्ते, रवि मरावी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनूप मरावी, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष  कुमार सरोते,मानसिंह उईके, दान सिंह वरकड़े, जय सिंह मरकाम, विनोद कोल, दस्सी सल्लाम प्रमुख रहे।

GSU का भविष्यदृष्टि और मिशन:

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि GSU समाज के नवनिर्माण की दिशा में दादा हीरा सिंह मरकाम जी के पदचिन्हों पर चलकर कार्य करेगी। संगठन अपने क्षेत्र में गोंडी धर्म, कोया पूनम, गोंडी भाषा व संस्कृति के संरक्षण और विस्तार के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा।

संगठन के प्रत्येक सदस्य ने यह वचन दिया कि वे युवाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करेंगे, और गोंडवाना क्रांति आंदोलन की लौ को प्रज्वलित रखते हुए सामाजिक परिवर्तन की मशाल जलाए रखेंगे।

GSU परिवार की ओर से शुभकामनाएं:

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की और विश्वास जताया कि यह टीम संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

“सादर सेवा जोहार! जय गोंडवाना!”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment