मध्य प्रदेश के 35 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, गांव से लेकर शहर तक बाढ़ का कहर

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)

जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में अति भारी बारिश का अनुमान

भोपाल  मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। गांव-गांव, शहर-शहर बाढ़ के हालात बन गए है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 35 जिलों में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्व हिस्से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में अति भारी बारिश का अनुमान है।

इधर तेज बारिश के चलते मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए है। जबकि विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सिवनी और मंडला में अति भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है। वहीं भोपाल, सीहोर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, श्योपुर और हरदा समेत अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment