हरियालो राजस्थान: एक दिन में लगाए जाएंगे 3 लाख से अधिक पौधे, 17 ब्रांड एंबेसडर करेंगे नेतृत्व

---Advertisement---

जयपुर, हरियाली तीज के अवसर पर राजस्थान में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत 7 अगस्त को एक दिन में 3 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पिछले तीन महीने से प्रदेशभर में दौरा कर इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने 17 जिलों का दौरा कर 200 से अधिक बैठकें की हैं और 17 ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए हैं जो इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अभियान के तहत प्रमुख ब्रांड एंबेसडर निम्नलिखित हैं:

– हिम्मता राम भांभू (नागौर): पद्मश्री से सम्मानित भांभू ने 7 अगस्त को 11,000 पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है।

– अजीत सिंह शेखावत (सीकर): सॉफ्टवेयर इंजीनियर शेखावत ने निजी खर्चे पर 51,000 पौधे नंगे पैर लगाकर 6 ऑक्सीजन पार्क भी विकसित किए हैं।

– धर्मपाल डोंगीवाल (नागौर): शिक्षक डोंगीवाल अब तक 5,000 पौधे लगा चुके हैं।

– शंकर लाल राजपुरोहित (जालोर): 11,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।

– जस्ट लाइक यू फाउंडेशन (जालोर): 11,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।

– निर्मल गहलोत (जोधपुर): कोचिंग संचालक और समाजसेवी गहलोत ने 11,000 खेजड़ी के पौधे उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया है।

– सुभाष गोयल (जयपुर): जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष गोयल ने 100,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।

– उमेश भंडारी (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जयपुर): 11,000 पौधे लगाने और सुरक्षित रखने का संकल्प किया है।

– सुनील अग्रवाल (जयपुर): 11,000 से ज्यादा पौधे लगाए हैं और हर महीने औसतन 3 से 4 लाख रुपए वृक्षारोपण हेतु खर्च करते हैं।

– मानस गोस्वामी (गोविंद देव जी मंदिर, जयपुर): 21,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।

– राम अवतार मीणा (सवाई माधोपुर): 11,000 पौधे लगाने और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है।

– महंत दिनेश गिरि (सीकर): 21,000 पौधे लगाने और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है।

– श्याम सुंदर पालीवाल (राजसमंद): पद्मश्री से सम्मानित पालीवाल ने 11,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।

– निलेश जागेटिया (रेलमगरा, राजसमंद): 15,000 पौधे लगाएंगे।

– दिलीप सुराणा (पाली): प्रसिद्ध उद्योगपति सुराणा ने 20,000 पौधे लगाने और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है।

– विजय सिंह राठौड़ (हनुमानगढ़): 11,000 पौधे लगाएंगे।

– रामेश्वर मित्तल (बारां): 21,000 पौधे समरानिया में लगाएंगे।

मंत्री द्वारा नियुक्त ब्रांड एंबेसडर 7 अगस्त को 3 लाख 2 हजार पौधे लगाएंगे, जो राजस्थान के पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment