“जयपुर में म्यूज़िक वीडियो ‘Love You Meri Sassu Ki’ का भव्य प्रमोशन, प्रदीप नागर–सपना चौधरी की शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल”

---Advertisement---

अजय सिंह (चिंटू), जयपुर से रिपोर्ट 

पिंक सिटी जयपुर में म्युज़िक वीडियो “Love You Meri Sassu Ki” की टीम ने आज जोरदार प्रमोशन किया। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार प्रदीप नागर और सपना चौधरी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री चर्चा का केंद्र रही। प्रमोशनल इवेंट के दौरान प्रदीप नागर ने कोरियोग्राफर सुषमा सुमन के निर्देशन में अपना डांस भी पेश किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मीडिया को यह हरियाणवी डीजे सॉन्ग भी दिखाया गया, जो सुमन टाकीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही लाखों व्यूज़ बटोर रहा है।

प्रोड्यूसर विनय कुमार और प्रदीप नागर के इस वीडियो को निर्देशक नागेंद्र चौधरी और फरिश्ता ने मिलकर तैयार किया है। गायक राज मावर और अंजली 99 की आवाज़ और संगीतकार अभी सैनी का संगीत इस डांस नंबर को और प्रभावी बनाता है। अभिनेता प्रदीप नागर के अनुसार, वीडियो को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और टीम को उम्मीद है कि गाना हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक बड़ा हिट साबित होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment