भारत पर्व’ का हुआ भव्य आयोजन

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

जबलपुर भारतीय गणतंत्र के गौरव का प्रतीक भारत पर्व गणतंत्र दिवस की संध्या पर शहीद स्मारक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम स्वराज संचालनालय संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की गई थी।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार और अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड ने किया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी तादात में आमजन मौजूद थे। भारत पर्व में संस्कृति मंत्रालय भोपाल की ओर से आए कलाकारों ने अपनी मन मोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें पारंपरिक बुंदेली गायन और लोक नृत्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।देशभक्ति गीतों की श्रृंखला ने आयोजन स्थल को राष्ट्रभक्ति के स्वर से गुंजायमान कर दिया।

अभ्युदय मध्य प्रदेश’ पर आधारित प्रदर्शनी रही विशेष आकर्षण का केंद्र

भारत पर्व में जनसंपर्क विभाग द्वारा अभ्युदय मध्य प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनसामान्य ने अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम प्रगति गणवीर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी, डीपीसी श्री योगेश शर्मा, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग श्री के.सी. दुबे, उप संचालक श्री एस.के. निगम सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment